Friday, October 9, 2020

मेरी अम्मा

अम्मा मेरी काहे री 
रंग चढ़ा हलदानी मोहे,
काहे री अम्मा ,सुन लेना मेरी अम्मा,
रंग तो खूब चोखो री रचयो मेरी अम्मा,
मन सबके रिझावै मेरी मेहंदी 
फिर-फिर नाहिन हाथन निगाहें भरे मेरी अम्मा ,
काहे री अम्मा ,सुन लेना मेरी अम्मा
एक रंग चढ़ो तो दूजो रंग उतर रहयो मेरी अम्मा,
काहे कोई देख न पावे मेरी अम्मा,
तूने तो मोहे जन्म दियो, 
नौ मास अपने सीना में बसायो मेरी अम्मा
काहे तूने अपनो अंग बनायो 
काहे री अम्मा , सुन लेना मेरी अम्मा,
लाड लडायो चलना सिखायो ,
काहे री तूने पंख लगाये 
काहे मोहे निगाहे में अपने बसायो,
जो पच्चीस बरस होवे 
कैसे री नैन बिछुड़ावेगी मेरी अम्मा,
काहे री अम्मा, सुन लेना मेरी अम्मा,
जो तूने उड़ना सिखायो 
काहे फिर पंख कटाये मेरी अम्मा,
सपनों का रंग फीका कर अम्मा
हलदानी रंग चढ़ो री अम्मा,
खूब गहरी रची है मेहंदी तो
काहे मेरे नैनन काजल भरो री अम्मा
काहे गीली होवे अखियाँ तेरी मेरी अम्मा,
काहे री अम्मा, सुन लेना मेरी अम्मा,
रीति- रिवाज खूब सजी है महफिल में
काहे मेरे मन भीतर अकेला हुआ री,
तू भी न जाने किस ओर बैठी मेरी अम्मा,
सिर पर हाथ फिरावे गी कब मेरी अम्मा,
काहे री अम्मा , सुन लेना मेरी अम्मा,
जे तूने रंग तो खूब चढ़ायो मोहे
काहे मेरे बचपन रंग उतारे अम्मा,
तारों सी रात जगी है आँगन में
काहे मेरे ख्वाब में छायो अँधेरो अम्मा,
अगले दिन जब होवे विदाई
अकेले आँगन बैठ मत रोइयो मेरी अम्मा,
काहे री अम्मा, सुन लेना मेरी अम्मा,
मुझ पर जो गर्व कियो तूने
आखिरी सीख सीखा दे मेरी अम्मा,
मोहे दी जावे सौगात सी
सुनावे जावे पीहर दोष,
तो याद न आवे तू मेरी अम्मा,
कोने में बैठ मेरी सिसकियाँ
तुझ तक न पहुँचावे मेरी अम्मा,
काहे री अम्मा, सुन लेना मेरी अम्मा।



1 comment:

  1. Casino City, CA Hotel - Mapyro
    Find 광양 출장마사지 the best casino city, near Palo Alto, CA in 사천 출장마사지 minutes by phone. 1 North 경산 출장안마 Bay 청주 출장샵 Way, 정읍 출장샵 Valley Center, CA, 92082. (707) 480-6133. Call Now.

    ReplyDelete

दूसरी चिट्ठी

वक़्त किताबों के पन्नों की तरह पलटता जा रहा है और ऐसे ही अब तुम २ वर्ष के एक नन्हें से फूल बनते जा रहे हो ,नन्हें फूल की शैतानियों किलकारियों...